बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी ग्रुप) गया शाखा का पूर्व कार्यकारिणी समिति को भंग कर नया गठित किया गया। रविवार को प्रभावती अस्पताल स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान संघ के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से नये कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें जिला संयोजक महासंघ प्रकाश कुमार को, सह संयोजक अजित कुमार, सुधीर कुमार, कुमारी अर्चना व सतीश कुमार को चुना गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिलदेव नारायण यादव, मीना कुमारी प्रदेश संयोजिका, बिंदा कुमारी, राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, संजय कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link